Tip:
Highlight text to annotate it
X
संसार बुरी हालत में है।
गरीबी। एड्स। भूख।
युद्ध।
तो नया क्या है?
यदि एक ऐसा अनपेक्षित हल होता तो क्या होता
जो इस डूबते हुए जहाज को सीधा कर देता?
क्या आप इसे जानेंगे भी
यदि आपको वह दिखाई दे?
यह इंटरनेट नहीं है।
यह विज्ञान नहीं है।
यह सरकार भी नहीं है।
यह पैसा भी नहीं है।
यह है
(नाटकीय विराम)
एक लड़की।
कल्पना करें कि एक लड़की गरीबी में रह रही है।
नहीं, आगे चलें।
सच में, उसकी कल्पना करें।
लड़की
फाइलें। बच्चा।
पति।
भूख। एचआईवी।
अब मान लें कि आप इस तस्वीर को ठीक कर सकते हैं।
ठीक है।
अब उसके पास एक अवसर है।
चलिए उसे अब स्कूल की यूनिफ़ॉर्म पहना दें
और उसे एक गाय खरीदने के लिए ऋण लेते हुए देखें
और उसे दूध से प्राप्त हुए लाभ को
अपने परिवार की मदद करने के लिए इस्तेमाल करता हुए देखें।
जल्दी ही, उसकी गाय एक
समूह बन जाती है।
और वह उस व्यापार की मालकिन बन जाती है
जो कि साफ पानी को
गांव तक लाती है,
जिससे कि पुरुष उसकी समझदारी का सम्मान करते हैं
और उसे गांव की पंचायत में निमंत्रित करते हैं
जहां वह सबको मना लेती है
कि सभी लड़कियां मूल्यवान हैं।
जल्दी ही, और लड़कियों को भी मौका मिलता है
और सारा गांव उन्नत हो जाता है
स्वस्थ बच्चे। शांति। एचआईवी की कम दर।
भोजन। शिक्षा। व्यापार।
साफ-सफाई। स्थिरता।
जिसका अर्थ है
सारे देश की अर्थव्यवस्था
बेहतर होगी और सारा संसार
समृद्ध हो जाएगा।
जो यहां हो रहा है, क्या आप उसका पालन कर रहे हैं?
लड़की। स्कूल। गाय। डॉलर।
व्यापार। साफ पानी। सामाजिक परिवर्तन।
मजबूत अर्थव्यवस्था। बेहतर संसार।
इसे कहते हैं the girl effect।
इसे विकासशील देशों की 600 मिलियन लड़कियों से गुणा कर दें,
और आपने अभी-अभी इतिहास की दिशा बदल दी है।
एक लड़की में निवेश करें और बाकी वह खुद कर लेगी।
यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है।
यह मानवता का भविष्य है।