Tip:
Highlight text to annotate it
X
आप बिना ग्लास के कलीडोस्कोप बना सकते है, सिर्फ कागज़ की एक पट्टी से और इससे
रिफ्लेक्शन और सिमेट्री अर्थात समानता के सिद्धांतों को भी जांच सकते हैं| इसके लिए आपको चाहिए सिर्फ एक पच्चीस बाय पांच सेंटीमीटर कागज़ की एक पट्टी की|
इसके लिए आप एक ए4 नाप के कागज़ पर लम्बाई की तरफ फुटा रख कर चीर सकते हैं|
पट्टी के एक कोने को तीन बराबर भागों में बाँट दीजिये जिससे तीस डिग्री का कोण मिल जाएगा|
यह इसलिए क्योंकि हमने एक कोने के नब्बे डिग्री को तीन भागों में विभाजित किया है| इससे हमें इकुईलेट्रल ट्राईएंगल या समबाहु त्रिकोण मिल जायेगा|
अब हम इस पट्टी के ऐसे दस त्रिकोण मोडेंगे| ..........पट्टी का बचे हुए और पहले भागों को काट दीजिये|
अब आपकी पट्टी में दस बराबर त्रिकोण हैं|
अब इस पट्टी को पहले ऊपर से, फिर नीचे से और फिर दसवें त्रिकोण को पहले वाले के ऊपर, इस तरह से, गोंद से चिपका दीजिये|
आपका कलीडोस्कोप तैयार है| इसको लचीला बनाने के लिए आपको त्रिकोण के सभी किनारों को मोड़ना है
जिससे उन्हें मोड़ने में और तीनों पहलुओं को खोलने में आसानी होगी|
इसे ट्राइहेक्स़ाफ्लेक्सागन भी कहते हैं| क्योंकि ये फ्लेक्स यानी मुड़ता है इसलिए इस फ्लेक्सागन कहते है और हेक्सागन आकृति का है और इसके तीन पहलू हैं|
अब आप अपनी रचनात्मकता और कला का भरपूर इस्तेमाल करके अलग अलग डिज़ाइन बना सकते हैं|
और अब देखिये इनका कैसे रूप बदलता है जब आप घुमा घुमा कर मोड़ते हैं|
इसे बीच में से और किनारे पर से थोडा सा काटिए और देखिये ये कैसे रिफ्लेक्ट होते हैं और डिज़ाइन की समानता या सिमेट्री पर ध्यान दीजिये|
यहाँ पर एक सिरे पर हम तीन छोटे छोटे त्रिकोण काट रहे हैं| देखें इससे क्या डिज़ाइन बनता है|
इसकी रचनात्मकता का कोई अंत नहीं है| आप त्रिकोण के बीच में कुछ कुछ काट कर डिज़ाइन देख सकते हैं
बिलकुल एक असली कलीडोस्कोप के जैसे| इसको उलट पलट कर, मोड़िये और तरह तरह के डिज़ाइन बनते देखिये|
उलट पुलट करते रहिये, मोड़ते रहिये और मज़ा करते रहिये|