Tip:
Highlight text to annotate it
X
नोकिया में हम मूल रूप से इंजीनियर हैं।
हम लोगों को जोड़ने और कार्यों को अंजाम दे कर मुग्ध हैं।
कुशलतापूर्वक और खूबसूरती से।
हम लगभग 150 वर्षों से सफलतापूर्वक काम करते रहे हैं,
अधिक जोशीले और टिकाऊ भविष्य के निर्माण के लिए,
सदैव नए परिवर्तन करते रहे हैं,
हमारे कर्मचारियों, हमारे प्रयोगकर्ताओं, पर्यावरण के लिए।
सभी के लिए।
आपकी सहायता से हम एक अधिक हरे-भरे भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।
हम पर्यावरण को ध्यान में रखकर, प्रत्येक नोकिया उत्पाद, स्रोत सामग्री से लेकर विनिर्माण,
और परिवहन तक, के संपूर्ण जीवन-चक्र पर विचार करते हैं।
हमारी 100% सामग्रियों को ऊर्जा उत्पादन के लिए रीसाइकिल या पुन: प्रयोग किया जा सकता है,
और अग्रणी स्थिरता सूचियों में उच्चतर स्थान पर होने में हमें गर्व है।
हमारी सफलता हमारे कार्यबल की संयुक्त प्रतिभा और उन समुदायों,
जिनकी आवश्यकताओं को हम पूरा करते हैं, से आती है -
स्वस्थ, नीतिपरक कार्य परिस्थितियों का निर्माण कर के।
जिन लोगों के पास इंटरनेट तक पहुंच नहीं है, उन तक पहुंचना हमारी स्थिरता योजना का एक आवश्यक भाग है।
लेकिन हम इससे भी आगे जाना चाहते हैं।
हम ऐसी प्रौद्योगिकी बनाना चाहते हैं जो शिक्षा देती हो, स्वाधीन बनाती हो और प्रेरित करती हो -
और हमारी पूरी क्षमताओं तक जीने में हम सभी की मदद करती हो।
हम ग्रह की रक्षा और लोगों की जिंदगियों पर स्थायी प्रभाव के लिए
हमारी सामूहिक शक्ति को काम में लाना चाहते हैं।
हम सब मिलकर इसे सफल बना सकते हैं।