Tip:
Highlight text to annotate it
X
यह एक अद्भुत खिलौना है| वर्टिकल लेवीटेशन.
हमने इसी खिलौने को एक और रूप में देखा है जिसमें पेंसिल हौरिजोंटली हवा में रहती है|
लेकिन इस में पेंसिल वर्टिकल स्थिति में रहती है. पर मूलभूत सिद्धांत वही हैं, मैग्नेटिज्म यानी चुम्बक के सिद्धांत|
इस खिलौने को बनाने के लिए आपको चाहिए फोम रबर, एक बोतल प्रोपैलर, कुछ गोंद, फैविबोंड,
रीफिल का एक टुकड़ा, बॉल पेन, एक पुरानी पेन की रीफिल और एक साईकिल स्पोक |
पहले यह स्पोक लें और एक सिरे को एक छोटे से वृत्ताकार या सर्कल में मोड़ दें|
यह गोला इतना छोटा होना चाहिए कि उसमें एक प्रेस या टिच बटन फंसाया जा सके.
अब स्पोक को यहाँ से राइट एंगल पर मोड़ दें और दूसरे सिरे को त्रिकोण के आकर में मोड़ दें|
मोड़ने के बाद ये ऐसा लगेगा| यह आधार है| और यह बटन लगाने के लिए है|
अब बटन लीजिये और उसे इस छोटे से गोल में लगा दीजिये और फिर गोंद से उसे पक्का कर दीजिये|
अब त्रिकोणीय आधार की छाप रबर फोम पर लें और उस पर गोंद लगा दें| स्पोक को यहाँ रखकर चिपका दें|
बटन के ठीक नीचे आधार पर एक स्ट्रा या रीफिल का टुकड़ा लगाइए|
अब एक पुरानी रीफिल की निब को पेन के पिछले सिरे पर लगा दें.
अब इस पेन के दोनों तरफ निब लगी हैं| इसके बाद एक पुरानी प्लास्टिक कि बोतल से 12 पंखुड़ियों वाला प्रोपैलर बनाइये|
सभी पन्खुडियों को एक ही दिशा में मोड़ना न भूलें| पंखे को घुमाने के लिए ऐसा करना ज़रूरी है|
इस ढक्कन में एक छोटा सा छेद करके उसमें पेन को दृढ़ता से लगा दें|
क्योंकि पेन के दोनों तरफ निब हैं इसलिए उसे किसी भी तरफ से लगाया जा सकता है|
अब इन तीन गोलाकार चुम्बक को ऐसे रखिये कि ये एक दूसरे से दूर भागें|
ये दो गोलाकार चुम्बक विपरीत पोलैरिटी के हैं इसलिए एक दूसरे कि तरफ आकर्षित होते हैं और यह तीसरा दूर जा रहा है|
अब एक गोलाकार चुम्बक को पेन के पिछले हिस्से पर, निब के एकदम करीब लगा दीजिये| और बाकी के दोनों फोम पर|
यह सुनिश्चित कर लें कि स्टैंड की और पेन की ऊँचाई लगभग बराबर हों|
आपको यह सुनिश्चित करना है कि दोनों चुम्बक एक दूसरे से दूर जा रहे हों| देखिये ये कैसे दूर जा रहे हैं|
ऐसा करने के बाद इसे आप पंखे के नीचे रखिये और वर्टिकल प्रोपैलर को देखिये|
एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि स्टैंड की ऊँचाई इस प्रकार हो कि
वह पेन से बस थोडा सा ऊंचा हो जिससे चुम्बक दूर रह सकें और पेन दोनों सिरों से हवा में रहे|
यह देखिये, इस तरफ का वर्टिकल लेवीटेशन हवा में है |
इस तरह से वर्टिकल लेवीटेशन होता है| यह हवा में है...
और यह दूसरी निब भी हवा में है| बटन को तो सिर्फ इस तरफ के सहारे के लिए लगाया गया है|
कमाल का प्रयोग है ये लेवीटेशन का, और यही सिद्धांत है मैग्लिव ट्रेन का|
प्रोपैलर को करीब से देखिये| यह वर्टिकल प्रोपैलर बनाइये, फूंक मारिये और इस खिलौने का मज़ा उठाइए|
यह और एक तरीका है इस खिलौने को बनाने का, दो पेंसिलों की मदद से फ्रेम बना कर|