Tip:
Highlight text to annotate it
X
क्या मस्त खिलौना है ये, मज़ा करने और साथ ही कुछ सीखने के लिए! ये एक तेजी से दौड़ते हुए कीड़े की तरह लगता है जो अपने खाने के पीछे दौड़ रहा हो|
इसे बनाने के लिए हमें चाहिए सिर्फ एक पाइप साफ़ करने का ब्रश और रिंग मैगनेट|
इस ब्रश के बीच में लम्बाई में एक लोहे का तार होता है जो चुम्बक की तरफ आकर्षित होता है|
सबसे पहले पाइप क्लीनर लीजिये और उसके एक एक इंच लम्बे चार टुकड़े काटिए| ये आपके कीड़े के चार पैर हैं|
ज़्यादातर कीड़ों के छ पैर होते हैं पर हमारे इस अनोखे कीड़े के चार ही पैर हैं.
आप बाद में इसमें छ पैर लगा कर भी देख सकते हैं कि क्या होता है|
दोनों चुम्बकों पर, ठीक आमने सामने दो दो पैर लगा दीजिये| और देखिये कीड़ा रोल यानी लुढ़कने के लिए तैयार है|
अब मंद गति से इस मस्त चाल को देखिये| जब आगे के पैर सतह को छूते हैं तो वे वहीँ पर तब तक रहते हैं
जब तक पीछे वाले पैर आगे नहीं आ जाते और ये पैर आगे वाले पैरों के बीच में आते हैं|
यही बात है जिससे इस चाल को देखने में बहुत मज़ा आता है|
इस खिलौने से खेलने की कोई उम्र नहीं है| बच्चे और बड़े, दोनों ही इस खिलौने का मज़ा उठा सकते हैं|
क्योंकि इसकी चाल बड़ी ही मजेदार है|