Tip:
Highlight text to annotate it
X
ये खिलौना सभी संगीत प्रेमियों के लिए है| आप एक सामान्य खिलौना मोटर का काम उल्टा करके उसे एक वायलिन जनरेटर में बदल सकते हैं |
इसके लिए आपको चाहिए सिर्फ एक पुली, दो एल ई डी, एक साईकिल स्पोक और बोतल के ढक्कन |
ये एक सामान्य मोटर है जिसमे आप एक पुली लगा दीजिये | यदि हम एक मोटर को बैट्री से जोड़ते हैं
तो वह पुली को घुमा देती है| जनरेटर में हम पुली की जगह एल ई डी लगा देंगे |
अब जब हम मोटर को घुमाएंगे तो बिजली उत्पन्न होगी और एल ई डी जल उठेगी |
इस एल ई डी को बोतल के ढक्कन में लगा दीजिये | जब आप पुली घुमाएंगे तब एल ई डी जलनी चाहिए|
साईकिल स्पोक से ये कमान बनाइये| एक और एल ई डी पैरेलल में इसी मोटर से जोड़ दीजिये
लेकिन उलटी दिशा में जिससे कि एक एल ई डी का नेगेटिव और दूसरी एल ई डी का पॉज़ीटिव एक जगह जुड़े हों |
हमारा वायलिन जनरेटर तैयार है | इस कमान की डोरी को पुली के चारों ओर एक बार घुमा दीजिये |
वायलिन बजाना शुरू करिए और बिजली बनाइये | जब आप कमान को एक दिशा में ले जाते हैं तो एक एल ई डी जलती है
और जब आप उसे दूसरी दिशा में ले जाते हैं तो दूसरी एल ई डी जल उठती है|
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमने एल ई डी को सामानांतर लेकिन उल्टा जोड़ा है जिससे कि
जब हम कमान एक तरफ ले जाते हैं तो पुली घड़ी की दिशा में घूमती है और एक एल ई डी जलती है
और जब पुली घड़ी की उलटी दिशा में घूमती है तब दूसरी एल ई डी जल जाती है; ऐसा इसलिए क्योंकि अब करंट दूसरी दिशा में बह रहा है और पहली एल ई डी नहीं जलेगी |
वायलिन बजाइए और बिजली बनाइये |