Tip:
Highlight text to annotate it
X
आप ये तीन जोड़ी पंखुड़ियों और पत्तियों वाला बेहतरीन कागज़ का ऑर्किड बना सकते हैं
सिर्फ एक दस सेंटीमीटर चौकोर कागज़ के टुकड़े से| सबसे पहले इस चौकोर कागज़ को डायगोनली या एक कोने से दुसरे कोने तक दोनों ओर से मोड़ दीजिये |
इससे आपका चौकोर चार खण्डों में बंट जाता है| अब चौकोर को बीच से, दोनों तरफ से मोड़ दीजिये| अब इसमें आठ खंड हो गए हैं|
एकदम बीच में एक सर्किल बनाइये| और सभी आठों खण्डों को दो बराबर भागों में विभाजित कर दीजिये|
अब आपका चौकोर सोलह खण्डों में विभाजित हो गया है| अब आप इन सभी लाइनों को काट दीजिये, लेकिन सिर्फ सर्किल तक|
अब आप दोनों आमने सामने के कोनों की पंखुडियां उठाइए और दोनों को जोड़ दीजिये, इस तरह|
इन दोनों पंखुड़ियों के बीच में सात सात पंखुडियां हैं|
अब दुसरे दोनों कोनों की भी पंखुडियां उठाइए और वैसे ही चिपका दीजिये जैसे पहले किया था|
इससे हमारे ऑर्किड का अंदरूनी भाग बन जाता है|
अब और दो अगल बगल की पंखुडियां उठाइए और आपस में चिपका दीजिये. ये पंखुडियां चौकोर के सिरे के बीच की पंखुडियां हैं|
चौकोर के चारों सिरों की चारों जोड़ियों को चिपका दीजिये जिससे आपकी चारों पंखुडियां बन जायेंगी|
अब आपके पास चारों कोनों पर चार पत्तियां बच गयी हैं| आपका ऑर्किड लगभग तैयार है|
अब आपको इसकी डंडी बनानी है| इसके लिए आप बीस बाई तीन सेंटीमीटर कागज़ की पट्टी को टूथपिक पर लपेट दीजिये|
लपेटते जाइये जब तक एक लम्बी डंडी ना बन जाए और फिर इसे टेप से चिपका दीजिये| ऊपर की तरफ इस डंडी को तीन भागों में काट दीजिये .....और फूल पर चिपका दीजिये|
हमारा ऑर्किड तैयार है! ....आप इन और्किड्स को अलग अलग रंगों के कई कागजों से बना सकते है|
क्या आप जानते हैं? कि फूलों वाले पेड़ों की सबसे बड़ी दो प्रजातियों में से एक ऑर्किड है|
इसकी पच्चीस हज़ार से भी अधिक प्रजातियाँ हैं और देखिये इन में से एक आप घर पर बना सकते हैं|
यह गुलाबी ऑर्किड है| खूब सारे अलग अलग रंगों में इन्हें बनाइये| और एक साथ एक फूलदान में लगा कर अपने घर को सजाइए|