Tip:
Highlight text to annotate it
X
आप अपने रसोईघर की चीज़ों से काफी मज़ा कर सकते हैं जैसे एक सेंट्रीफ्यूज बना सकते हैं|
आपको चाहिए रंगीन पानी, तेल, प्याला और कुछ स्टील की गोलियां|
सबसे पहले इस प्याले पर तीन डोरियाँ टेप की सहायता से चिपका दीजिये जिससे कि आप उसे हवा में उठा सकें| इसमें अनूठा क्या है? तीन स्थान|
अगर आप डोरी को दो स्थानों पर ही लगायेंगे तो आप प्याला संतुलित यानी बैलेंस नहीं कर पाएंगे|
प्याले को एक ही दिशा में घुमाते जाइये, घुमाते जाइये जितना आप घुमा सकें|
अब प्याले में कुछ स्टील की गोलियां डालिए और उसे डोरी से ऊपर उठा लीजिये|
प्याला दूसरी दिशा इतनी तेजी से घूमने लगेगा कि आप स्टील की गोलियों को किनारे पर जाते देख सकते हैं और कुछ तो गोले की तरह उड़ कर बहार आ जाएँगी|
देखिये ये गोलियां किस तरह एक बढ़िया तरीके से गोलाई में लग गई हैं|
सेंट्रीफ्यूगल फोर्स के कारण, जो कि प्याले की गति पर निर्भर करता है, स्टील की गोलियां किनारे की तरफ चली जाती हैं
और प्याले से फ्रिक्शन या घर्षण के कारण वहीँ रहती हैं| यह सेंट्रीफ्यूज का मूल सिद्धांत है|
अब प्याले में थोडा सा रंगीन पानी डालिए और फिर थोडा सा खाने वाला तेल मिला दीजिये|
इन दोनों की डेंसिटी या घनत्व अलग अलग है| तेल हल्का है इसलिए आप इसे पानी पर तैरता हुआ देख सकते हैं|
फिर से प्याले को घुमाइए और बल डालिए. अब जब आप उसको छोड़ेंगे तो आप एक बहुत बढ़िया सेंट्रीफ्यूज देख सकते हैं|
पानी जो कि सघन है, बहार की ओर भाग जाता है, खाने का तेल बीच में रहता है देखिये कुछ भाग ज्यादा नारंगी है,
यहाँ पर दोनों एक साथ हैं| और बीच में कुछ भी नहीं है सिवाय प्याले के सफ़ेद पेंदे के|
तो इस तरह आप यहाँ सेंट्रीफ्यूज में चार रंग देख सकते हैं|
असल में अगर आप इसमें और अधिक बल डाल देंगे तो पानी प्याले से बहार भी आ सकता है|
ये है रसोईघर विज्ञान और आप इस सेंट्रीफ्यूज से खेल भी सकते हैं|