Tip:
Highlight text to annotate it
X
आप वास्तव में इस लाल रेशमी कपास के पेड़ की कली के साथ खेल सकते हैं| यह पेड़ भारत में हर जगह उष्णकटिबंधीय जलवायु में पाया जाता है |
लोकप्रिय भाषा में इसे सेमल का पेड़ कहा जाता है|
इसके फूल चमकीले लाल रंग के और पाँच पंखुड़ी वाले होते हैं| जब पतझड़ के बाद लगभग सारे पत्ते झड़ जाते हैं तब इन फूलों की बहार आती है|
और सभी प्रकार के पक्षियों और मधुमक्खियों के लिए यह एक बेहद लोकप्रिय फूल है|
यह लाल रेशमी कपास के फूल की फली है . आप इसे स्पिन कर सकते हैं, घुमा सकते हैं और देखिये यह किस तरह एक सुंदर लट्टू के जैसे घूमता है|
सिर्फ इस डंडी को निकाल दें .........और एक टूथ पिक इस जगह डाल दें.... और फिर इसे एक लट्टू की तरह घुमा दें|
और ये है साठ फुट ऊंचे सेमल के पेड़ का एक और उपयोग जिसे लाल रेशमी कपास का पेड़ भी कहते हैं|