Tip:
Highlight text to annotate it
X
उच्च दबाव और गैस से सम्बंधित विज्ञान का इस्तेमाल करके आप एक बहुत बढ़िया फाउनटेन यानी फव्वारा बना सकते हैं|
इसके लिए आपको चाहिए सिर्फ फ्रिज़ से निकली हुई एक ठंडी या चिल्ड सोडे की बोतल और नया इंजेक्शन|
सामान्यतः बाहर से छूने पर सोडा की बोतल बहुत सख्त होती है और यदि आप उसे हिलाएंगे तो आपको उसमे मौजूद कम्प्रेस्ड गैस दिखाई नहीं देगी|
सोडा की बोतल के अन्दर कार्बन डाइऑकसाइड बहुत ज्यादा दबाव या प्रेशर में है
इसलिए बोतल बहुत सख्त होती है| अब ये इंजेक्शन की सूई लीजिये
और सोडा की बोतल के बीच में घुसा दीजिये| देखिये क्या होता है?
आप ये सुन्दर फव्वारा निकलता हुआ देख सकते हैं| ध्यान दीजिये, कि गैस के बुलबुले कैसे ऊपर की ओर जा रहे हैं|
ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि जैसे ही हमने छेद किया, बोतल के अन्दर का दबाव कम हो गया
और इसी कम दबाव के कारण पानी में मौजूद गैस ऊपर उठने लगती है जिसकी वजह से ये फव्वारा बन रहा है|
दबाव और गैस की क्रियाओं से सम्बंधित विज्ञान से हमें बहुत से दिलचस्प तथ्यों के बारे में पता चलता है|
बोतल में और छेद कीजिये और फव्वारा बना कर मज़ा कीजिये| ........नीचे की तरफ छेद करके आप देर तक फव्वारा चला सकते हैं|
इस फव्वारे के साथ खेलने का आनंद उठाइए|