Tip:
Highlight text to annotate it
X
Translator: Cheshta D. Reviewer: Gaurav Gupta
क्रिस एंडरसन: विल्यम, नमस्ते| मिलकर ख़ुशी हुई|
विल्यम कमक्वाम्बा: शुक्रिया|
क्र एं: तो, हमारे पास तस्वीर है मेरे ख्याल से? यह कहाँ पर है?
व क: यह मेरा घर है| यहाँ पर मैं रहता हूँ|
क्र एं: कहाँ? कौनसा देश?
व क: मलावी, कसुन्गु में| कसुन्गु में| हाँ, माला|
क्र एं: अच्छा| अब आप 19 वर्ष के हैं?
व क: जी| अब मैं 19 वर्ष का हूँ|
क्र एं: पांच साल पहले आपको एक विचार आया| वो क्या था?
व क: मैं एक पवन चक्की बनाना चाहता था|
क्र एं: पवन चक्की?
व क: हाँ|
क्र एं: क्या, बिजली वगेरा के लिए?
व क: हाँ|
क्र एं: तो आपने क्या किया? कैसे किया?
व क: स्कूल छोड़ने के बाद मैं पुस्तकालय गया,
और मैंने एक किताब पढ़ी --"यूजिंग एनेर्जी"
और मुझे चक्की बनाने के लिए जानकारी मिली|
और मैंने कोशिश की, और मैंने बनाई|
(तालियाँ)
क्र एं: तो आपने नक़ल की- किताब में के डिजाईन की बिल्कुल नक़ल की|
व क: अरे नहीं, मैंने बस-
क्र एं: क्या हुआ?
व क: वास्तव में, किताब में पवन चक्की का डिजाईन,
उसमे चार--अह--तीन ब्लेड,
और मेरे वाले में चार ब्लेड|
क्र एं: किताब में तीन थे, आपके वाले में चार|
हाँ|
क्र एं: और आपने किस चीज़ से बनाई?
व क: मैंने चार ब्लेड बनाये, क्यूंकि मुझे बिजली बढ़ानी थी|
क्र एं: अच्छा|
व क: हाँ|
क्र एं: तो आपने तीन टेस्ट किये, और देखा की चार बेहतर हैं?
व क: जी| मैंने टेस्ट किया|
क्र एं: और आपने पवन चक्की किस चीज़ से बनाई?
कौनसे सामग्री का उपयोग किया?
व क: मैंने साइकिल फ्रेम, और चरखी, और प्लास्टिक पाइप का उपयोग किया, जो फिर खींचती है--
क्र एं: हमारे पास उसकी तस्वीर है? अगली स्लाइड देख सकते हैं?
व क: हाँ| पवन चक्की|
क्र एं: तो, वो पवन चक्की, क्या--वो चली?
व क: जब हवा चलती है, वह घूमती है और बिजली पैदा करती है|
क्र एं: कितनी बिजली?
व क: 12 वाट|
क्र एं: तो उस से घर की बल्ब जल गयी? कितनी बल्ब?
व क: चार बल्ब और दो रेडियो|
क्र एं: वाह|
व क: हाँ|
(तालियाँ) क्र एं: अगली स्लाइड-
तो ये कौन है?
व क: ये मेरे माता पिता हैं, रेडियो पकड़े हुए|
क्र एं: उन्हें कैसा लगा-आप उस समय 14, 15 वर्ष के थे—
उन्हें कैसा लगा? क्या वो प्रभावित हुए?
व क: हाँ|
क्र एं: और तो आपका--क्या करेंगे आप इसका?
व क: अम--
क्र एं: आप क्या--मेरा मतलब है--क्या आप एक और बनाना चाहते हैं?
व क: जी, मैं एक और बनाना चाहता हूँ--
पानी पम्प करने के लिए और पौधों की सिंचाई के लिए|
क्र एं: तो उसे और बड़ा होना होगा?
व क: हाँ|
क्र एं: कितना बड़ा?
व क: मुझे लगता है की वह 20 से अधिक वाट का उत्पादन करेगा|
क्र एं: तो वह पूरे गाँव की सिंचाई के लिए बिजली पैदा करेगा?
व क: हाँ|
क्र एं: वाह| तो यहाँ TED पर आप लोगों से बात कर रहे हैं,
उन्हें पाने के लिए जो किसी तरह मदद कर पाएंगे
आपका सपना साकार करने में?
व क: हाँ, अगर वो मुझे सामग्री के साथ मदद कर सकते हैं, हाँ|
क्र एं: जब आप अपनी आगे की ज़िन्दगी के बारे में सोचते हैं,
अब आप 19 वर्ष के हैं-
क्या आप आगे भी उर्जा के क्षेत्र में में कम करने का सपना देखते हैं?
व क: हाँ| मैं अब भी उर्जा के क्षेत्र में काम करने का सोच रहा हूँ|
क्र एं: वाह| विल्यम, आपके TED सम्मलेन पर होना हमारे लिए सम्मान की बात है|
आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद|
व क : धन्यवाद|
(तालियाँ)